छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के साथ 3 फरवरी को करेंगे राज्य का दौरा.... दो कार्यक्रम में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री की कार्यक्रम आमंत्रण स्वीकार.... पढ़िए खबर - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 29 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के साथ 3 फरवरी को करेंगे राज्य का दौरा.... दो कार्यक्रम में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री की कार्यक्रम आमंत्रण स्वीकार.... पढ़िए खबर


 राज्य सरकार की ओर से कुछ दिन पहले राहुल गांधी को कार्यक्रम का आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

भूपेश बघेल और राहुल गांधी की तस्वीर (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म )
भूपेश बघेल और राहुल गांधी ( तस्वीर सोशल मीडिया की  )

छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तीन फरवरी को होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे। राज्य सरकार की ओर से कुछ दिन पहले राहुल गांधी को कार्यक्रम का आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उनके कार्यालय से इसका संदेश मिल चुका है।


गणतंत्र दिवस से टाल कर आगे बढ़ाई गई योजना के शुभारंभ की तारीख

अफसरों ने बताया कि तीन फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में भूमिहीन न्याय योजना के साथ ही नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम का भूमिपूजन भी होगा। साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है। राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के तहत सरकार हितग्राहियों को हर वर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में देगी। यह योजना पहले गणतंत्र दिवस से शुरू होनी थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था


मुख्यमंत्री ने बेटे की शादी में किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री जब पिछली बार दिल्ली गए तो उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को विवाह समारोह में आमंत्रित किया था। जानकारी के मुताबिक, उसी दौरान राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की भी चर्चा हुई। उस समय मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से इस योजना की शुरुआत का आग्रह किया था और राहुल ने इस पर अपना सहमति दे दी थी। चैतन्य की शादी 6 फरवरी को है।


दो कार्यक्रम में भाग लेगे

मिली जानकारी के अनुसार दौरे के दौरान राहुल गांधी दो अलग-अलग समारोह में भाग लेंगे। पहले में सेवाग्राम के भूमिपूजन का कार्यक्रम नवा रायपुर में करेंगे। इसके लिए राज्योत्सव स्थल पर तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत के लिए साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे।

"
"