जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर किया जा रहा सख्त कार्यवाही...! बिना अनुमति के अंतर्राज्यीय धान का परिवहन करते हुए वाहन पर की गई कार्यवाही ....! 496 बोरी धान किया गया जब्त - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 5 दिसंबर 2021

जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर किया जा रहा सख्त कार्यवाही...! बिना अनुमति के अंतर्राज्यीय धान का परिवहन करते हुए वाहन पर की गई कार्यवाही ....! 496 बोरी धान किया गया जब्त


 जशपुरनगर 05 दिसम्बर 2021

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है।  जिसके तहत् राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा आज जशपुर के लोदाम चेकपोस्ट पर बिना अनुमति के अंतर्राज्यीय धान का परिवहन करते हुए वाहन पर कार्यवाही करते हुए 496 बोरी धान जब्त किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि जिले  में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है । जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रो एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

"
"