बलरामपुर जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, रामानुजगंज, कुसमी एवं वाड्रफनगर के विभिन्न शिक्षकीय पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। उक्त भर्ती हेतु चयन परीक्षा पदवार एवं विषयवार तिथि अनुसार आयोजित की जायेगी। परीक्षा के लिए जारी समय-सारिणी के अनुसार व्याख्याता जीवविज्ञान एवं व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम के लिए 21 नवम्बर 2021 को प्रातः 09.00 बजे से 10.30 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर, व्याख्याता हिन्दी, व्याख्याता वाणिज्य अंग्रेजी माध्यम, व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता भौतिक एवं रसायन अंग्रेजी माध्यम के लिए 21 नवम्बर 2021 को प्रातः 09.00 बजे से 10.30 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर, व्याख्याता गणित अंग्रेजी माध्यम, शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक संस्कृत, शिक्षक हिन्दी के लिए 21 नवम्बर 2021 को प्रातः 11.30 से 01.00 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम के लिए अपराह्न 03.00 बजे से 04.30 बजे तक 21 नवम्बर 2021 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम के लिए 22 नवम्बर 2021 को प्रातः 09.00 बजे से 10.30 तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर तथा सहायक शिक्षक कला एवं विज्ञान समूह अंग्रेजी माध्यम के लिए परीक्षा 22 नवम्बर 2021 को प्रातः 11.30 से 01.00 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। स्वामी आत्मानंद बलरामपुर, रामानुजगंज, कुसमी एवं वाड्रफनगर के विभिन्न शैक्षणिक पदों पर पात्र अभ्यर्थी 16 नवम्बर 2021 को ऑनलाईन प्रवेश पत्र प्रातः 11.00 बजे से वेबसाईट डीईओ बलरामपुर डॉट इन से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।