छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा हैं। श्रम पदाधिकारी श्री आजाद सिंह पात्रे ने बताया कि भगिनी प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 19 हितग्राहियों को 10 हजार के मान से कुल 01 लाख 90 हजार रूपये राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत ग्राम चेलीटागर टोली मृतक गुप्तेश्वर पिता फीरू एवं ग्राम गुटरी के मृतक ब्रिजिट एक्का पिता ग्रेगोरी को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत मृतक गिरधर सिंह पिता रामकुमार, साहीडाड, सरबकोम्बो एवं मृतक सिरमती बाई पति मोहन साय, गारीघाट, फरसाबहार कुल 04 हितग्राहियों के उत्तराधिकारी को 1 लाख के मान से कुल 4 लाख रुपये से लाभांवित किया गया है।
श्रमपदाधिकारी श्री पात्रे ने बताया कि पंजीकृत श्रमिक को भगिनी प्रसुति सहायता योजनांतर्गत प्रथम दो बच्चों हेतु राशि 10,000 रूपये एवं असंगठित कर्मकार मृत्यु, दिव्यांग सहायता एवं मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत सामान्य दुर्घटना मृत्यु पर राशि 1 लाख रूपये प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग, लोक सेवा केन्द्र या व्हीएलई में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराएं जिससे पात्रता के श्रेणी में संचालित योजनाओं से लाभांवित किया जा सके।

