छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी, आज राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत फरसाबहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोखी के सामुदायिक भवन के प्रांगण में लगभग 10 गांवों के निशक्त आम नागरिकों को गूंज नई दिल्ली एनजीओ के सौजन्य से स्वयंसेवी संस्था दर्पण के अध्यक्ष श्रीमती मधु लता पैकरा एवं सचिव श्री लोचन राम यादव के जरिए कपड़े वितरण किए गए स्वयंसेवी संस्था दर्पण 1000 गरीब परिवार को कपड़े बांटकर अपना लक्ष्य पूरा करना चाहती है, आए दिन सुर्खियों पर रहने वाली स्वयंसेवी संस्था समाज कल्याण के साथ-साथ समाज सेवा कर आम पब्लिक को आत्मनिर्भर होने की सीख भी देती है।
इस वितरण प्रणाली में शामिल ग्राम में सीमाबारी, बोखी, सहसपुर,लकराघरा,बरहाबद,धौरासांड,तुबा,बेलबंधा, एवं पंडरीपानी के लोग शामिल थे।
आपको यह जानकारी भी देना आवश्यक है कि स्वयं सेवी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास करना होता है, स्वयं सेवी संस्था एक ऐसी संस्था है जिसमें ऊंच -नीच, धर्म परायणता, जाति- पांति कुछ भी नहीं देखता, केवल और केवल संस्था समाज के हित के लिए कार्य करती है ।

