रायगढ़। कल पत्थलगांव में दुर्गा जुलूस के दौरान एक कार ने पूरी भीड़ को कुचलते हुए लगभग 12 घायल लोगों को पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है इस दुर्घटना में एक 21वर्षीय युवक की मौत हो गई थी जिस पर पूरे जशपुर जिले में आक्रोश का माहौल है। वही पत्थलगांव से घायल हुए 4 लोगों को रायगढ़ के हॉस्पिटल में रिफर किया गया है। जहां उनका हाल चाल जानने आज उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़ितों की स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें उचित चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने के अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया।
पीड़ितों का हाल चाल जाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री श्री पटेल ने पत्थलगांव में हुए हादसे को लेकर दिवंगत युवक गौरव अग्रवाल के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि :
“कल जो घटना हुई वह हृदय विदारक है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। घटना होने के बाद सरकार ने प्रथम दृष्टया जिन अधिकारियों के ऊपर लापरवाही एवं गड़बड़ी की आशंका समझी उन पर तत्काल कार्यवाही की है। एक पुलिस अधिकारी को लाइन अटैच किया गया जी तो वहीं दूसरे को निलंबित किया गया है। इस विषय की आगे जांच चल रही है। परिवार की जो मांग थी उसको सरकार ने पूरा किया। 50 लाख का मुआवजा पीड़ित परिवार को देने की सरकार ने घोषणा की है। आरोपियों को त्वरित रूप से गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है। शासन ने अपनी तरफ से घटना के बाद जो आवश्यक कार्यवाही थी उसे तत्काल पूरा किया है। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों को यदि किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैंने यहां के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है और अपना मोबाइल नंबर भी दिया है ताकि वह मुझे किसी भी वक्त जरूरत पड़ने पर फोन कर सकें”
अस्पताल में उनके साथ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) अनिल शुक्ला उपस्थित रहे।

