मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वे में देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताए जाने पर लोगों में है उत्साह का माहौल - विधायक विनय भगत.......! इतने कम समय मे किसान का बेटा पूरे देश मे लोगों की पहली पसंद बने ये हम सबके लिए गर्व की बात है- विनय भगत - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वे में देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताए जाने पर लोगों में है उत्साह का माहौल - विधायक विनय भगत.......! इतने कम समय मे किसान का बेटा पूरे देश मे लोगों की पहली पसंद बने ये हम सबके लिए गर्व की बात है- विनय भगत

 


जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इन दिनों पूरे देश में बेस्ट मुख्यमंत्री के रूप में छाए हुए हैं लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। वहीं जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर तेजी से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्य किया है उसी का परिणाम है कि आज हमारे छत्तीसगढ़ माटी पुत्र किसान का बेटा पूरे देश मे सबसे अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद बने हैं, ये उनकी कार्यकलापों का नतीजा है कि आईएसएस-सी वोटर कराए गए सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में लोग पसंद किए हैं। विधायक श्री विनय भगत ने कहा सी वोटर के मुताबिक राज्य के 94% लोगों ने मुख्यमंत्री से भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ आप यूं ही जनता के हित मे ऐतिहासिक कार्य करते रहें सफलता आपकी इसी तरह कदम चूमेगी। विधायक विनय भगत ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने महात्मा गाँधी जी के सपने को साकार करते हुए सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत ‘नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिससे पर्यावरण में सुधार के साथ ग्रामीणों और किसानों की आय में सुधार आया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना से लाखो परिवारों को फायदा हुआ है, बिजली के आधे बिल से अब तक प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं की जेब में आए 1336 करोड़ रूपए और 38 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल योजना का मिल रहा है लाभ। वहीं बच्चों की शिक्षा स्तर में सुधार करने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार ने की और 52 नये शासकीय  इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। और अब और एक बड़ा और ऐतिहासिक कार्य कर रही जिससे लोगों को बहुत राहत देने में कार्य करेगी जिसका नाम है श्री धन्वंतरी जेनेरिक स्टोर योजना जिसका शुभारंभ आज माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया गया है जिसमें 300 से ज्यादा किस्मों की दवाइयां सर्जिकल आइटम हर्बल उत्पाद होंगे जिसकी न्यूनतम 50 से 75 परसेंट की छूट गुणवत्ता युक्त दवाइयां मिलेगी इन्ही सब कार्य का नतीजा है कि आज प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल जी को पूरा देश पसन्द कर रहा है।

"
"