फरसाबहार नाग,धामन व बिना विष वाले सर्पका रेस्क्यू करते देखा होगा अब देखिए अत्यंत विषैले सर्प करैत का रेस्क्यू - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

फरसाबहार नाग,धामन व बिना विष वाले सर्पका रेस्क्यू करते देखा होगा अब देखिए अत्यंत विषैले सर्प करैत का रेस्क्यू

 


       नाग लोक के नाम से प्रसिद्ध जसपुर जिला का जनपद फरसाबहार क्षेत्र कई किस्मों के सर्प  से भरा पड़ा है, वन्य क्षेत्र व वातावरण शुष्क होने की वजह से सांपों को यहां का मौसम अत्यंत सुहावनी लगता है।

        आपने सांप पकड़ने वाले सपेरा को देखा होगा वह तो केवल नाग- नागिन, अजगर व अन्य सांप को पिटारा में रखता है उन्हीं सांपों को रखता है एवं पकड़ता है, जिसे वह काबू में कर सके, पर यहां तो कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है, तहसील कार्यालय फरसाबहार में सहायक ग्रेड- 3 के पद पर पदस्थ जितेंद्र कुमार थवाईत ना ही सपेरा है और ना ही कोई साधक पुरुष आसपास के इलाकों में सांप पकड़ने में माहिर थवाईत जी को अक्सर बुलाया जाता है, उनसे पूछे जाने पर कहते हैं मैंने यूट्यूब से सांप पकड़ने की कला सीखी है, कोई भी सर्प बिना किसी कारण के काटा नहीं करता, जब तक उसे ना छेड़ा जाए,अचानक पांव के नीचे आ जाने पर डर से आक्रमण कर देता है और भोजन की तलाश में रात के अंधेरे में घर में घुस जाते और इंसान के हाथ पैर को हिलते देखकर हमला बोल देते हैं ऐसा घटना घटित होने पर तुरंत बिना देर किए झाड फूंक व  ओझा के चक्कर में ना पढ़कर अस्पताल पहुंचाना चाहिए, तभी जान बचाई जा सकती है मिस्टर थवाईत का कहना है कि अब तक उन्होंने 100 से ऊपर सांप का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा है, इनमें से नाग, धामन, चीती,करैत, अजगर और एहराज जैसे सांपों का भी रेस्क्यू किया है।

"
"