जशपुरनगर : दशहरे के पावन पर्व पर जिला प्रशासन ने आश्रम छात्रावास, वृद्धा आश्रम में फल मिठाई चॉकलेट का वितरण किया गया....! दशहरे त्यौहार के दिन अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे और बुजुर्गों की खुशी दुगुनी हो गई.... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021

जशपुरनगर : दशहरे के पावन पर्व पर जिला प्रशासन ने आश्रम छात्रावास, वृद्धा आश्रम में फल मिठाई चॉकलेट का वितरण किया गया....! दशहरे त्यौहार के दिन अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे और बुजुर्गों की खुशी दुगुनी हो गई....

 


कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और दशहरे त्यौहार के अवसर पर आज जशपुर जिले के आश्रम छात्रावास बालिका छात्रावास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिले के वृद्धा आश्रम में फल मिठाई, चॉकलेट का एसडीएम और जनपद सीईओ के माध्यम से वितरण करवाया गया। साथ ही बालिका गृह और बालिका छात्रावास में बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें किताब, कापी, पेन अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। 



जशपुर विकासखंड के एसडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास ने बालिका गृह जाकर वितरण किया गया। इसी प्रकार बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर मरीजों को फल वितरण किया गया। इसी प्रकार जशपुर विकास के जनपद सीईओ और मनोरा सीईओ ने भी वितरण किया। जिले के सहायक आयुक्त श्री बी के राजपूत ने भी आज जिला मुख्यालय के वृद्धा आश्रम जाकर फल और मिठाई का वितरण किया गया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे के चेहरे खिल उठे और उनकी त्योहार की रौनक दुगुनी हो गई।

"
"