दशहरा विजय जुलूस हिट एंड रन मामले में हुए घायलों से कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने की मुलाकात - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

दशहरा विजय जुलूस हिट एंड रन मामले में हुए घायलों से कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने की मुलाकात


जशपुर/पत्थलगांव। दशहरा विजय जुलूस दौरान हिट एंड रन मामले में हुए घायलों से पत्थलगांव शासकीय अस्पताल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने मुलाकात की एवं उनका हाल जाना। शुक्रवार को करीब 1.30 बजे लगभग तीन पुलिस थाने को पार करते पत्थलगांव नगर में दशहरा के विजय जुलूस की भिंड में चल रहे लोगों पर महेंद्रा जाइलो में गांजा लोड कर तस्कर द्वारा दर्जनों लोगों को रौंदते हुए पार हो गया । मिली जानकारी अनुसार थाना-पत्थलगांव नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आयोजित धार्मिक शोभा यात्रा पत्थलगांव नगर के बाजारपारा दुर्गा पण्डाल के पास से निकाली गई थी, इसी दौरान अस्तपाल तरफ से एक मैरून रंग की जायलो कार MP18C5319 के ड्रायवर द्वारा यह जानते हुए भी कि दुर्गा विसर्जन हेतु रैली निकली है गाड़ी को बहुत तेजी से चलाते हुए लोगों के ऊपर अपनी गाड़ी को चढ़ाकर रौंदते हुए भाग गया जिससे दुर्घटना से घायल गौरव अग्रवाल उम्र 20 वर्ष निवासी-पत्थलगांव की शासकीय अस्पताल में उपचार दौरान मृत्यु हो गई एवं 17 अन्य घायल हो गये। इसी दौरान आक्रोशित कुछ लोगों द्वारा घटना में संलिप्त जायलों वाहन में आग लगा दी गई जिससे वाहन जल गया। घायलों से मुलाकात करने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव  के साथ कांग्रेस पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेसी जगरनाथ गुप्ता , ब्लाक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहनीश साहू ,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कोतबा बागबहार पूनम गुप्ता संतोष पिंटू यादव,राजू भारती,हरीश पारीक के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



"
"