पत्थलगांव में दशहरा को लेकर विशाल विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा पर्व को धूमधाम से मनाए जाने की जोरों से चल रही तैयारी...दशहरा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक की गई... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021

पत्थलगांव में दशहरा को लेकर विशाल विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा पर्व को धूमधाम से मनाए जाने की जोरों से चल रही तैयारी...दशहरा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक की गई...


पत्थलगांव-दशहरा के पर्व को लेकर विशाल विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी जोरों से चल रही है। इस वर्ष दशहरा के पर्व को मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाना है। 


 तथा आर्केस्ट्रा इवनिंग मैलोडी का रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। पत्थलगांव के दशहरा उत्सव पर दूर दराज से आये कर्मा नृत्य की प्रस्तुति हर वर्ष देखने को ही बनती है। कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में अलग अलग टीम अपनी शानदार कला की प्रस्तुति भी करेंगी। 


इस दौरान नृत्य की प्रस्तुति में पुरस्कार के तौर पर प्रथम,द्वितीय, व तृतीय रखी गयी है। प्रथम पुरस्कार पर 11000 की राशि, द्वितीय पुरस्कार पर 6100 की राशि और तृतीय पुरस्कार पर 4100 की राशि साथ ही 2100 रु. सांत्वना पुरस्कार भी शामिल है। 


समिति द्वारा भगवान श्री राम , लक्छमण, हनुमान की भव्य विशाल झांकी का आयोजन भी किया गया है।


विशाल विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव के विधायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामपुकार सिंह को आमंत्रित किया गया है।


इस दौरान पत्थलगांव थाने में बुधवार को एसडीओपी अलीम खान ने दशहरा उत्सव को लेकर बैठक की।


 इस मौके पर एसडीओपी अलीम खान,नायाब तहसीलदार प्रीति शर्मा, टीआई संतालाल आयाम  उपस्थित रहे। एसडीओपी अलीम खान ने उपस्थित पत्थलगांव दशहरा समिति के पदाधिकारियों से मौके पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।

जिसके बाद समिति के सदस्यों ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रावण दहन करने की बात कही। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बारे में अवगत कराया गया। विशाल विजयदशमी महोत्सव के अतुल त्रिपाठी, सुनील गर्ग, नरेश यादव, जय प्रताप सिंह, जयपाल सिंह, विवेक शर्मा, शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा के पर्व को मनाने का आश्वासन दिया।

"
"