पत्थलगांव के रायगढ़ रोड शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा धूमधाम से निकाली गई पदयात्रा... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 13 अक्टूबर 2021

पत्थलगांव के रायगढ़ रोड शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा धूमधाम से निकाली गई पदयात्रा...



 पत्थलगांव-   पत्थलगांव रायगढ़ रोड स्थित शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति के आयोजकों की अगुवाई में नवरात्र के अष्टमी तिथि पर जगतजननी की भव्य पद यात्रा निकाली गई। 


बता दें कि नवरात्र के पावन पर्व पर जगतजननी के दर्शन के लिए और आरती संग्रह में सभी पंडालों पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 


इसी अवसर में शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया।   जिसमे भारी संख्या में बड़ी धूमधाम से समिति के सदस्यों, युवाओं और आसपास की माताए-बहने माता की चुनरी का श्रद्धालुओं को दर्शन भी कराया जा रहा।   जय माता दी कि नारों के साथ श्रद्धालु भक्तिमय में मग्न होकर पदयात्रा पर मौजूद रहे।


 पत्थलगांव के स्थित जशपुर रोड़, अम्बिकापुर रोड़ के पंडालो पर दर्शन कर ढोल-बाजा के साथ जयकारे लगाते हुए पदयात्रा की शोभा बढ़ा रहे है।   घरो से माता की चुनरी भी भेंट की जा रही ।  शारदा मंदिर दुर्गा उत्सव समिति के महाराज श्री सतीश पाठक जी को चुनरी ओढ़ा सम्मानित कर सर्व आशीर्वाद भी लिया गया।


इस दौरान विकाश अग्रवाल, हैप्पी मेहरा, माघवेंद्र देवांगन , कुंदन शर्मा, अमित गोयल, पंकज सामल, संजय चौहान, आसू अग्रवाल, मयंक रोहिला, अंकित शर्मा, सुभम शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए।   पदयात्रा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रही।

"
"