रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा आत्महत्या के संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले से संबंधित सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार चंद्रा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोतरा रोड थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक और कांग्रेसी नेता द्वारा उनके पुत्र को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। उनके पुत्र ने मरते-मरते दीवाल पर उनका नाम लिख दिया था ।
परिजनो के रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे जिस पर मामले
की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं एवं संबंधित एएसआई अर्जुन कुमार चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा कोतरारोड थाना टीआई को मामले में आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं बख्सा जाएगा !

