जशपुर फरसाबहार नदी में नहाने गये बाप बेटे में से बेटे की नदी में डूबने से हुई मौत,बेटा मिर्गी बीमारी से था ग्रसित पढ़िये क्या है पूरी बात......... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

जशपुर फरसाबहार नदी में नहाने गये बाप बेटे में से बेटे की नदी में डूबने से हुई मौत,बेटा मिर्गी बीमारी से था ग्रसित पढ़िये क्या है पूरी बात.........

 तुमला:-मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कोनपारा के आश्रित ग्राम चट्टी डाँड़ में एक 20 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से हुई मौत....


पूरी बात आप को बता दे कि आज दोपहर 12 बजे लग भग नरेंद्र डनसेना अपने पिताजी के साथ ग्रामपंचायत कोनपारा के चट्टीडांड के कोकिया नदी में नहाने गया था।उसी दौरान उसका पिताजी शौच के लिए कुछ ही दूरी पर गया था और कुछ देर बाद जब उसका पिताजी शौच करके वापस आया तो देखा कि उसका लड़का नदी में नही है।तब उसे शक हुआ कि उसका लड़का तो मिर्गी बीमारी से ग्रषित है कही उसे मिर्गी का दौरा तो नही पैड गया यह सोच कर मृतक लड़के का पिताजी नदी में तलास करने लगा और तलासी के दौरान उसका लड़का नदी के अंदर मिला जब पिताजी ने अपने लड़के को बाहर निकाला यह सोच कर की हो सकता है कि उसका लड़का जिंदा हो पर होनी को कुछ और ही मंजूर था।उस लड़के की मृत्यु हो चुकी थी।

इसकी सूचना पाकर आस पास के लोग वहाँ इकठ्ठा हो गए और इस घटना की सूचना तत्काल तुमला पुलिस को दिया गया।तुमला पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक नरेंद्र डनसेना जिसकी उम्र लग भग 20 वर्ष थी 15 वर्षो से मिर्गी के बीमारी से ग्रसित था।

"
"