जशपुर । कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने प्रदेशभर में अपनी कार्य कुशलता , क्षेत्र के विकास के लिए सक्रियता, जन सामान्य के साथ उनका अपनापन उनको एक अलग पहचान दे चुका है विधानसभा के दौरे पर वे लोगों से सीधा संपर्क रखते हैं इसी कड़ी में आजेकल वे अपने विधानसभा में चल रहे दस दिवसीय दुर्गा पूजा में जगह जगह पंडालों पर जाकर माँ जगतजननी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने गोवा दौरे से लौटने के बाद से ही विधानसभा के सभी दुर्गा पंडालों में माथा टेक लिया है उनके साथ उनके समर्थकों की फौज उनके हर दौरे में अपने खर्चे पर उनके साथ चलते हैं !
वहीं पंडालों से निकलकर वे टहलते हुए बस्तियों तक पँहुच रहे हैं विधायक को अपने घर आया देख ग्रामीण भौंचक हो रहे हैं वहीं विधायक के द्वारा ग्रामीणों का हाल चाल पूछना उन्हें बहुत भा रहा है ग्रामीणों से ग्राम पंचायत द्वारा दी जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी लेने और व्यवस्था को दुरुस्त करने उनके साथ ग्राम के सरपंच सचिव वार्ड पंच सभी साथ साथ रहते हैं उनकी यह सरल मिलनसार शैली का ग्रामीण मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नही थक रहे हैं !
यू डी मिंज कहते हैं मुझे आप लोगों की सेवा करने आपकी सरकार ने भेजा है आपकी तकलीफों को दूर करना ही मेरा कार्य है आप लोगों ने मुझे चुना है अब आप लोगों के मेरे पास नही आना पड़ेगा बल्कि लोगों से मिलने मैं आया करूँगा आपके घर, मुझे अपने घर बुलाएंगे न नही भी बुलाएंगे तो भी मैं आप सभी से मिलने आता रहा हूँ आगे भी आता रहूंगा !
विगत दिनों से यू डी मिंज फरसाबहार, कुनकुरी, दुलदुला क्षेत्र के सघन जनसम्पर्क कार्यक्रम में हैं दुर्गा महोत्सव के साथ लोगों के साथ माँ जगतजननी की भक्ति में डूबे उझसे सरोबार होते विधायक की तस्वीरें शोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं

