बलरामपुर : 54 पहाड़ी कोरवा परिवारों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज ने विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन...... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

बलरामपुर : 54 पहाड़ी कोरवा परिवारों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज ने विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन......



विकासखण्ड शंकरगढ़़ के डीपाडीह खुर्द में विकासखण्ड स्तरीय वनाधिकार मान्यता पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिन्तामणी महाराज व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने 54 पहाड़ी कोरवा परिवारों को वनाधिकार पत्र प्रदान किया गया। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा हितग्राहियों को परिवार सहायता राशि एवं सामग्रियों का वितरण किया।

विकासखण्ड शंकरगढ़ ग्राम पंचायत डीपाडीह खुर्द में आयोजित शिविर में संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिन्तामणी महाराज उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार आमजनता के लिए अनेक हितैशी योजनाओं का संचालन कर रही है। शासन के मंशानुरूप वनांचल में पीढ़ीयों के काबिज वनवासियों के लिए वनाधिकार किसी वरदान से कम नहीं है। शिविर में खाद्य विभाग द्वारा 05 पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन कार्ड, 20 पहाड़ी कोरवाओं को छाता एवं रेडियो, 15 कृषकों को सरसो मिनी किट का वितरण किया गया। साथ ही शिविर में 123 पहाड़ी कोरवा और अन्य लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई भी वितरण किया तथा 22 लोगों को कोविड-19 का टीका भी लगाया गया।

"
"