जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में एसडीएम जशपुर ने विगत दिवस मनोरा तहसील में बैठक लेकर कृषि अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, मण्डल संयोजक, सभी पटवारी और वन विभाग के कर्मचारियों को शिविर लगाकर नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, आय, जाति, निवास, जाति प्रमाण-पत्र के आवेदनों का  प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छूटे हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी कहा गया है।