कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल मामले में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का बड़ा बयान आया सामने कहा - लोकतंत्र की हत्या करना अशोभनीय... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल मामले में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का बड़ा बयान आया सामने कहा - लोकतंत्र की हत्या करना अशोभनीय...



 जशपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान झुमा झटकी और माइक छीनकर धक्कामुक्की की घटना पर तंज कसते हुवे भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बड़ा बयान जारी किया है,प्रबल ने चर्चा के दौरान  कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में घटित घटना से स्पष्ट है कि कांग्रेस में लोकतंत्र की हत्या कर दी जाती है।   यहां कार्यकर्ताओं को खुलकर अपनी बात रखने का मौका भी ठीक से नहीं दिया जाता है,कांग्रेस का आधार खड़ा करने में अपना खून पसीना बहाने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल जब राष्ट्रीय महासचिव के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे थे तो कांग्रेस के बड़े नेताओं को यह राश नहीं आया और अनुशासनहीनता का परिचय देते हुवे पवन अग्रवाल को उनकी बात रखने देने के बजाय धक्कामुक्की कर माइक भी छीन लिए,यह निंदनीय है। जिसकी कड़ी शब्दों में आलोचना होनी चाहिए। प्रबल ने कहा की कानूनन बात रखने की आजादी छीनने का हक किसी को नहीं है लेकिन पवन अग्रवाल के साथ घटित घटना में उनका हक छीन लिया गया है।प्रबल ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवालिया निशान उठाते हुवे कहा है कि जो लोग अपना घर ठीक से नहीं चला पा रहे वह राज्य में सत्ता सही से क्या खाक चलाएंगे।प्रबल ने आगे कहा की केंद्रीय नेतृत्व के ढाई ढाई साल के अधूरे फैसले के कारण आज कांग्रेस में गुटबाजी तेजी से बढ़ी है।जिले में घटित घटना के पीछे की कहानी भी यही प्रदर्शित हो रही है। प्रबल ने कहा की जब तक केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस में ढाई ढाई साल पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर देगा ऐसा घटना संपूर्ण राज्य में घटित हो सकता है।


प्रबल ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट में भी एक पोस्ट साझा किया है जिसमें प्रबल ने लिखा है की

कांग्रेस की दशा, हुई पूरी दुर्दशा !!!

कांग्रेसी गुंडो से जशपुर में हो रही कांग्रेस शर्मसार, जंहा सम्मान नही वहाँ कांग्रेस का वास होता है,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल जी के साथ हुई घटना अति निंदनीय ! 

"
"