जशपुरनगर : जिले में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सर्विस कैम्प हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में बैठक सम्पन्न.....कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों लाभांवित करने के निर्देश.... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

जशपुरनगर : जिले में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सर्विस कैम्प हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में बैठक सम्पन्न.....कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों लाभांवित करने के निर्देश....

 


जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेगा लीगल सर्विस कैम्प के सम्बंध में न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री जी.एस.कुंजार की अध्यक्षता में जिला न्यायालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर एडीजे एफटीसी कुमारी सुनिता साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार दुबे, सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एएसपी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, एसडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों के संबंध में जायजा लिया गया है और विभिन्न विभागों को कार्यक्रम के माध्यम से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची, उन्हें प्रदान की जाने वाले सहायता राशि एवं सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के संबंध में कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी प्रदान करने की बात कही गई। जिससे मेगा लीगल सर्विस कैम्प में आने वाले लोगों को कानूनी सेवा के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।

"
"