भर्ती प्रक्रिया में सफलता पाने वाले नौजवानों को असम राइफल्स में राइफलमैन के पद पर तैनात किया जाएगा. इन भर्तियों के लिए 11 सितंबर से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2021 है. फिलहाल, 1 दिसंबर 2021 से भर्ती रैली शुरू करने की बात कही गई हैं।
आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2021 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी, उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2003 के बाद नहीं होना चाहिए. इसके अलावा, सरकार के द्वारा निर्धारित उम्र में छूट के नियमों को भी लागू किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता
मसालिची के लिए शैक्षिणक योग्यता दसवीं पास यानी मैट्रिकुलेशन रखी गई है.
कैसे करें आवेदन
असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 25 अक्टूबर तक चलेगी.
भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, दूसरे चरण में फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट, तीसरे चरण में लिखित परीक्षा, चौथे चरण में ट्रेड टेस्ट और पांचवें चरण में स्किल टेस्ट होगा.


