राशन दुकान संचालित करने वाली महिला स्व सहायता समूह को निलंबित कर दिया गया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 22 सितंबर 2021

राशन दुकान संचालित करने वाली महिला स्व सहायता समूह को निलंबित कर दिया गया

बलौदाबाजार  : राशन दुकान संचालित करने वाली दुर्गा महिला स्व सहायता समूह को निलंबित कर दिया गया

 राशन वितरण में गड़बड़ी पाये जाने पर कसडोल विकासखण्ड के ग्राम रंगोरा में राशन दुकान संचालित करने वाली दुर्गा महिला स्व सहायता समूह को निलंबित कर दिया गया है। उनसे राशन वितरण का अधिकार वापस ले लिया गया है। ग्रामीणों और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए समीप के ग्राम छतवन की आरती महिला स्व सहायता समूह को राशन दुकान चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। राशन दुकान रंगोरा में पूर्व निर्धारित दुकान से ही संचालित होगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसडोल ने खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि जांच रिपोर्ट के अनुसार 13 लाख 19 हजार 733 रूपये मूल्य के खाद्यान्न की गड़बड़ी पायी गई है। जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत दण्डनीय अपराध है।

"
"