जशपुरनगर सांसद, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि........ - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

जशपुरनगर सांसद, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि........


 21 सितम्बर 2021

 दिवंगत स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को दोपहर 1 बजे जशपुर में आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दिए और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जिला प्रशासन से कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलान अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दिए। कलेक्टर ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर परिवार के परिजन, जनप्रतिनिधगण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे। स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का बैंगलूरू के एक निजी अस्पताल में 20 सितम्बर 2021 प्रातः 4 बजे निधन हो गया था।



"
"