रायपुर कलेक्टर द्वारा क्वांटिफॉएबल डॉटा आयोग में संलग्न दो अधिकारियों को कार्य से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

रायपुर कलेक्टर द्वारा क्वांटिफॉएबल डॉटा आयोग में संलग्न दो अधिकारियों को कार्य से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

 


रायपुर : कार्य से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, रायपुर द्वारा क्वांटिफॉएबल डॉटा आयोग में संलग्न दो अधिकारियों को कार्य से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। क्वांटिफॉएबल डॉटा आयोग में संलग्न कार्यालय उपसंचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, रायपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री रामनारायण वर्मा और अन्वेषक श्री अजय कुमार लहरी को बिना किसी सूचना के 26 जुलाई 2021 से अनुपस्थित रहने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


कलेक्टर, रायपुर द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्य पर उपस्थित होने तथा अनुपस्थिति के संबंध में क्वांटिफॉएबल डॉटा आयोग के सचिव के माध्यम से तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी

"
"