फायरब्रांड नेता "छोटू बाबा" युद्धवीर सिंह जूदेव नहीं रहे...बेंगलुरु में हुआ निधन..कार्यकताओ में भारी शोक.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 20 सितंबर 2021

फायरब्रांड नेता "छोटू बाबा" युद्धवीर सिंह जूदेव नहीं रहे...बेंगलुरु में हुआ निधन..कार्यकताओ में भारी शोक..



स्व.कुमार साहब दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर विधानसभा से 2 बार के विधायक रह चुके फायरब्रांड नेता जिनका जशपुर ही नही बल्कि राजनीतिक दिशा पर नाम सबसे पहले रहा। आज सोसल मीडिया पर खबर वायरल होते ही जशपुर के राजनीति में भूचाल सा छा गया । सुबह बेंगलुरू में लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही कार्यकताओं में शोक की लहर छा गयी है।

बता दें कि विगत कुछ महीनों से उनके लिवर पर संक्रमण होने से तबियत अचानक खराब होने पर उन्हें दिल्ली हॉस्पिटल इंस्टिट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेस में भर्ती किया गया था।  मगर तबियत में कोई सुधार ना होने पर उन्हें बेंगलुरु के हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय समेत कई बड़े नेता उनके तबियत की जानकारी लेने गए थे।

कौन थे "छोटू बाबा" युद्धवीर सिंह जूदेव

स्व.कुमार साहब दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे पुत्र थे। "छोटू बाबा" नाम से विख्यात जशपुर राजघराने से थे।उन्होंने 2008 में पहली बार चंद्रपुर से विधायक निर्वाचित होकर पुनः 2013 के चुनाव में दोबारा चंद्रपुर से विधायक निर्वाचित हुए।  साथ ही वे जिला पंचायत सदस्य, संसदीय सचिव, और बहुजन हिन्दू परिसद के अध्यक्ष पद पर भी थे। 

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी के साथ साथ युवाओ के मन पर एक अमिट छाप छोड़ जाने से दिग्गज नेताओं सहित उनके चहेते कार्यकर्ता बेहद दुखी है।

"
"