जशपुर जिले की स्व सहायता समूहों की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता..समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुड़ कर अब तक 95 लाख 63 हजार आय अर्जित कर ली हैं - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

जशपुर जिले की स्व सहायता समूहों की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता..समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुड़ कर अब तक 95 लाख 63 हजार आय अर्जित कर ली हैं



गौठानों में फलदार वृक्षा रोपण के लिए 157486 पौधे का किया गया प्रदाय

गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में वरदान साबित हो रही है

समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यावद दिया है


जशपुर जिले में गौठानों के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सभी गोठानों में 304 स्व सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार की मल्टीएक्टीविटी जैसे-मुर्गीपालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बटेर पालन, दोना-पत्तल, मछली पालन, साग-सब्जी आदि गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं ने अब तक 95 लाख 63 हजार आय अर्जित ली हैं।



इसी तरह गौठानों में समूह द्वारा उच्च गुणवत्तायुक्त वर्मी कम्पोस्ट खाद एव सुपर कम्पोस्ट खाद भी बनाया जा रहा है। जिले के किसानों द्वारा वर्मी खाद का उपयोग अपने खेतों में अच्छी फसल लेने के लिए कर रहें हैं। ताकि जैविक खाद से भूमि की उर्वरा शक्ति को कायम रखने में मदद मिल सके।


छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में वरदान साबित हो रही है। गोठान ग्रामो में फलदार वृक्षा रोपण के तहत 4746 कृषको के यहां व्यक्तिगत बाड़ी विकास के लिये फलदार पौधे आम, लीची, पपीता, अमरूद, आदि पौधे एवं सब्जी बीज मिनीकिट प्रदाय किया गया। गोठानो में फलदार वृक्षा रोपण करने ग्राम पंचायत, गोठान समितियों को आम, अमरूद, कटहल, सूबबूल आदि के 157486 पौधे प्रदाय किये गये। इसके लिए समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यावद दिया है।

"
"