सूरजपुर/20 सितम्बर 2021

रेलवे स्टेशन विश्रामपुर में 26 सितंबर को लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन का आगमन हो रहा है जिसमें कटे-फटे होंठ, मोतियाबिंद, कान की जांच, दांत की जांच सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों का निःशुल्क इलाज लाइफ लाइन एक्सप्रेस में किया जाना है। लाइफ लाइन एक्सप्रेस की आवश्यक तैयारियों एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं एवं पुलिस विभाग की बैठक ली। बैठक में रेलवे विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के सफल संचालन के लिए मरीजों एवं परिजनों को पानी, भोजन, परिवहन, ठहरने, कंट्रोल रूम, पंजीयन, ओपीडी, शौचालय, दवाई की उपलब्धता, नर्सिंग स्टाफ, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने संबंधित विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने वीआईपी एवं सामान्यपार्किंग व्यवस्था, आने जाने का प्रवेश द्वार अलग-अलग रखने, आपातकालीन गेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।
    जिले में लाइफ लाइन एक्सप्रेस 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2021 तक रहेगी। सरगुजा संभाग के अन्य जिलों से इलाज हेतु आने वाले मरीजों की इलाज की समुचित व्यवस्था करने एवं मरीजों से संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियांे से को-ऑर्डिनेशन कर उन्हें सुरक्षित वापस भेजने हेतु श्री शिव बनर्जी संयुक्त कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी का दायित्व दी गई है।
    इसी प्रकार जिले के विभिन्न अधिकारियों श्री सुमन मिंज कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन, पेशेन्ट एरिया (ए) श्री अजय कामड़े कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेशेन्ट एरिया (बी) श्री पी.एम.ध्रुव कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य सड़क विकास निगम, पेशेन्ट एरिया (सी) श्री एन. आर. अविनाशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री शबाबे हुसैन खेल अधिकारी, श्री अवधेश कुशवाहा जिला व्यापार एवं उद्योग अधिकारी , पेशेन्ट एरिया (डी)  श्री शैलेन्द्र जायसवाल जल ग्रहण मिशन अधिकारी, श्री रोशन कुमार ओगरे भू-संरक्षण अधिकारी को पेशेन्ट एरिया (ई) श्री चन्द्रबेश सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, श्रीमती ऋचा सिंह तहसीलदार, श्री घनश्याम पाणिग्राही श्रम अधिकारी, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह परियोजना अधिकारी एनआरएलएम को कन्ट्रोल रूम, श्री विनोद राय जिला शिक्षा अधिकारी व उनके टीम को ओपीडी एरिया, श्री शंशिकांत सिंह जिला मिशन समन्वयक व उनके टीम को ग्रीन रूम, श्री वहीदूर्रहमान डिप्टी कलेक्टर, श्री गौरव गहरवार परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास भैयाथान, श्री गौरीशंकर शर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को रिशेपशन एरिया, श्री संजय गुप्ता कमान्डेंट होमगार्ड, श्री रामचंद्र राय यातायात उपनिरीक्षक को पार्किंग एरिया, श्री पी.एस.सुमन कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्री समीर तिर्की जिला प्रबंधक नागरिग आपूर्ति निगम, श्री विजय किरण खाद्य अधिकारी, श्री विश्वनाथ रेड्डी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को खाना एवं पेयजल व्यवस्था, श्री मनीष सिन्हा सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, ज्योत्सना टोप्पो मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूरजपुर, श्रीमती युफ्रिसिया एक्का मुख्य नगरपालिका अधिकारी विश्रामपुर, श्री घनश्याम शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत जरही को स्वच्छता व्यवस्था, श्री एच. के. मंगेशकर , श्री पूनज राज अनुविभागीय अधिकारी ई एण्ड एम, श्री सुजीत श्रीवास्तव को विद्युत व्यवस्था, सुश्री अनिता पैकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन.एच.एम. व सीएमएचओ कार्यालय के दो कर्मचारी के साथ समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एन.एच.एम.सूरजपुर, समस्त बी.ई.ओ. जिला सूरजपुर, डॉ. प्रशांत सिंह विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त मितानिन को-ऑडिनेटर जिला सूरजपुर को स्वास्थ्य व्यवस्था, श्री उपेन्द्र कुमार जिला विपणन अधिकारी, डॉ. नरेन्द्र सिंह उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, श्री निशांत सिंहदेव सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, को सामान परिवहन, श्री संदीप नायक खनिज अधिकारी, श्री अमित प्रकाश कश्यप जिला परिवहन अधिकारी, श्री राजेश सेंगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री प्रतिक जायसवाल तहसीलदार को मरीज परिवहन, श्री प्रदीप कुमार सोनी निर्वाचन पर्यवेक्षक, श्री सुजीमोन पाणिकर सहायक ग्रेड 2, श्री महेन्द्र सांडिल्य सहायक ग्रेड 2, श्री रूद्रेश खेस सहायक ग्रेड 3, श्री शैलेन्द्र सिंह कनिष्ठ लेखा अधिकारी, श्री दिनेश ठाकुर सहायक ग्रेड 2 कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भैयाथान को स्टोर प्रभारी एवं अन्य सहायता के लिए कार्य सौंपे गये हैं।
कलेक्टर की अपील का हुआ असर: बिश्रामपुर लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में सहयोग हेतु विभिन्न संस्थानों ने बढ़ाया हाथ...
विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ लाईफ लाईन एक्सप्रेस ट्रेन रेल्वे स्टेशन विश्रामपुर के गुड्स यार्डस में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से परिपूर्ण विश्व की पहली जीवन रेखा ट्रेन 26 सितम्बर से 13 अक्टूबर 2021 तक अपनी सुविधा आम जनमानस को प्रदाय करेगी। लाईफ लाईन एक्सप्रेस ट्रेन में विभिन्न शल्य चिकित्सा के साथ-साथ ओ.पी.डी. जांच की बेहतर सुविधा प्रदान किया जायेेगा। लाईफलाईन एक्सप्रेस में कई चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेेगी जिसमें नेत्र संबंधी शल्य चिकित्सा, मोतियाबिंद, अस्थि, हड्डी संबंधी शल्य चिकित्सा, कान के फटे पर्दे उपचार करना, कटे-फटे होंठ की प्लास्टिक सर्जरी, मुख, स्तन एवं सर्वाईकल कैंसर जांच एवं उपचार, बर्न संबंधी प्लॉस्टिक सर्जरी, बी.पी., शुगर एंव दंत रोग संबंधी बाहयरोगी, जंगली जानवरों के द्वारा काटे गये स्थानों का शल्य चिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी की जायेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने सूरजपुर जिले को यह अवसर सौगात के रूप में प्राप्त हुआ है।
 कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने जीवनरेखा एक्सप्रेस का लाभ अधिक से अधिक लोगो को प्राप्त हो सके इसके लिए समाज सेवी लोग एवं संस्थाओं से सहयोग की अपील थी। कलेक्टर की अपील का असर अब दिखने लगा है विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं ने शिविर में सहयोग प्रदान करने हाथ आगे बढ़ाए हैं। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि जिला प्रशासन की अपील के बाद उक्त शिविर में स्वेच्छा से सहयोग करने हेतु विभिन्न पत्र प्राप्त हो रहे हैं। जिले के लोगो के साथ ही अन्य जिले से समाज सेवी संस्था इस पुनीत कार्य को आगे आ रही हैं। इसी प्रकार सरगुजा जिले की ज्ञानोदय एसोसिएशन संस्था ने शिविर में पंजीयन व अन्य कार्य हेतु तथा कोरिया जिले के राजवाड़े इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग ने अपने स्टाफ के साथ शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन लगातार लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने कार्य कर रहा है, इस पुनीत कार्य मे अपना सहयोग कर शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करें।