दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 1:00 बजे जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा। उनके साथ परिजन परिवार के सदस्य भी साथ थे। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 1:00 बजे जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा। उनके साथ परिजन परिवार के सदस्य भी साथ थे।



 जशपुरनगर:-दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 1:00 बजे जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा। उनके साथ परिजन परिवार के सदस्य भी साथ थे। मुख्य रूप से युद्धवीर के पार्थिव शरीर के साथ धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता और युद्धवीर के साले साहब राजा बाबा साथ में थे। आगडीह हवाई पट्टी पर अपने लाडले युद्धवीर सिंह जूदेव छोटू बाबा की इस रूप में अगुवाई के लिए मान बाबा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, सांसद श्रीमती गोमती साय, संगठन महामंत्री पवन साय, गणेश राम भगत, कृष्ण कुमार राय, श्रीमती रायमुनि भगत, नरेश नंदे, देवधन नायक, दीपक चौहान, ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, सभी पार्षद सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मंडल के सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं जशपुर जिला जिला प्रशासन से कलेक्टर महादेव कावरे, एसपी विजय अग्रवाल, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एंव पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

आगडीह पहुंचते ही जनसमूह भाव विभोर होकर युद्धवीर के नारे लगाए। सबकी आंखें नम थी और मनोभाव आंखों से उमड़ रहे थे। भाजयुमो के युवा सहित बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग सुबह से ही आगडीह हवाई पट्टी पर पलकें बिछाए इंतजार कर रहा था। युद्धवीर के पार्थिव शरीर को विशेष वाहन जशपुर के एम्बुलेंस में रखा गया, जिसके आगे युवाओं की फौज बाइक में जयकारे लगाकर उसी अंदाज में अगुवाई कर रही है जिस अंदाज में युद्धवीर सिंह जूदेव का तब स्वागत हुआ था। युद्धवीर के पार्थिक शरीर को विजय विहार मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां भी बड़ी संख्या में जूदेव समर्थक पहले से मौजूद हैं।

"
"