जशपुरनगर - जिला पंचायत जशपुर के जनपद पंचायत फरसाबहार के ग्राम पंचायत गांझियाडीह मे जिला पंचायत जशपुर और जनपद पंचायत फरसाबहार के आदेश का अवहेलना किया जा रहा है। जिला पंचायत आदेश क्रमांक/ 919 / उप. पचा/स्था-660/2021 जशपुर दिनाक 20/7/2021 को आदेश जारी कर लिखा गया कि ग्राम पंचायत सचिव एवम पंचायत पदाधिकारियों के मध्य आपसी सामंजस्य स्थापित नही होने के कारण ग्राम पंचायत में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सचिव श्रीमती जीवन झरना तिर्की को गांझियाडीह से मेंडरबहार पदस्थ किया गया था। परन्तु लगभग एक महीना से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक इस आदेश का पालन ना करते हुए जिला पंचायत और जनपद पंचायत के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।वही गंझियाडीह के सरपंच श्री जय कृष्ण साय पैंकरा ने साफ तौर पर कहा की सचिव जीवन झरना तिर्की को गंझिया डीह से तत्काल कार्यमुक्त किया जाए।और जागेश्वर राम भगत को कार्य प्रभार सौंपा जाए।
गुरुवार, 26 अगस्त 2021
जनपद पंचायत फरसाबहार के आदेश का अवहेलना किया जा रहा है।
Tags
# जशपुर
Share This
About Jhaskritan yadav
जशपुर
टैग्स:
जशपुर


