बिलासपुर : बिलासपुर शिक्षा संभाग में 929 शिक्षकों की भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

बिलासपुर : बिलासपुर शिक्षा संभाग में 929 शिक्षकों की भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी



शिक्षा संभाग ने विभिन्न विषयों के विभिन्न संवर्गाें में शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र पाए गए 929 अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।


संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी माध्यम के लिए 04 पद अंग्रेजी, 18 पद कला और 24 पद विज्ञान विषय तथा हिन्दी माध्यम के लिए अंग्रेजी विषय के ई संवर्ग हेतु 217 पद एवं टी.संवर्ग हेतु 89 पदों के लिए चयनित शिक्षकों का पदांकन आदेश जारी किया गया है। इसी तरह हिन्दी माध्यम जीव विज्ञान विषय के ई संवर्ग हेतु 136 पद एवं टी संवर्ग हेतु 78 पद, गणित ई संवर्ग हेतु 125 पद एवं टी. संवर्ग हेतु 98 पद एवं व्यायाम शिक्षक ई संवर्ग हेतु 107 पद एवं टी. संवर्ग हेतु 33 पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों का पदाकंन आदेश पृथक-पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पते में भेजे जा रहे हैं। पदांकित शाला की सूची कार्यालय के वेबसाईट https://jdeducationbsp.webs.com  एवं स्कूल शिक्षा की वेबसाईट  www.eduportal.cg.nic.in  में देखी जा सकती है। नियुक्ति आदेश किसी अभ्यर्थी को समय से नहीं मिलता है तो कार्यालय में पात्रता पत्र दिखाकर आदेश प्राप्त कर सकते है।

"
"