मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/07/2021 को प्रार्थी खगेश्वर कालो पिता स्व ० टिहुकू कालो ग्राम दलटोली थाना तुमला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 24/07/2021 को प्रातः 8:00 बजे इसकी पत्नि सस्मिता कालो उम्र 40 वर्ष घर से मजदूरी करने जाने के लिए निकली थी । गांव के मंगल कालो के घर पास पहुंची थी उसी समय इसका भतिजा आनंद उर्फ टेले पिता स्व 0 गुलेश्वर कालो दलटोली द्वारा अपनी पत्नि के भाग जाने पर प्रार्थी के परिवार को भगाने की शंका पर धारदार टांगी से मारकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया रिपोर्ट पर थाना तुमला में अपराध क 036 / 2021 धारा 302 भादवि ० पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया पश्चात श्री विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर के निर्देश पर एवं उनैजा खातून अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर , योगेश कुमार देवांगन अनु.अधि.पुलिस पत्थलगांव के मार्ग दर्शन में विवेचना कार्यवाही करते प्रकरण के आरोपी आनंद उर्फ टेले पिता स्व ० गुलेश्वर कालो दलटोली को महज 04 घंटे में तुमला पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया है । न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है प्रकरण में विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफतारी कार्यवाही में थाना प्रभारी तुमला उपनिरी है जे 0 एक्का , सउनि ० मनोज कुमार साहू आर 0 क 0 679 रूबेन तिग्गा आर 0 671 अशोक भगत आर 0 371 वितिन भगत सै 0 197 येणुधर बारिक का विशेष योगदान रहा है


