पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के निवास आकर जामझोर सरपंच समेत कई लोगो ने थामा कांग्रेस का दामन.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के निवास आकर जामझोर सरपंच समेत कई लोगो ने थामा कांग्रेस का दामन..


पत्थलगांव-  चिकनीपानी के बाद अब कांग्रेस की नीतिरीति से प्रभावित होकर जामझोर की सरपंच ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार के प्रयास से दो दिनों में इन्हें कांग्रेस प्रवेश करा लिया गया है जिससे समस्त नव सदस्यों को पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने अपने हाथो से पुष्पगुच्छ भेंट कर कांग्रेस में प्रवेश दिलाया।



 साथ ही साथ उन्होंने सभी नवकार्यकर्ताओं को कहा कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का हाथ मजबूत करने के लिए उनके रीति नीति के अनुसार जनता के बीच ,जनता की सेवा कर ,जनता के लिए कार्य कर, कांग्रेस का हाथ मजबूत बनाने का प्रयास।


आज जामझोर की महिला सरपंच अपने समर्थकों के साथ विधायक निवास आकर विधायक रामपुकार सिंह के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया ।


जामझोर पंचायत की सरपंच जयमति पैकरा एवं उसके पति चन्द्र कुमार पैंकरा,मोहनलाल यादव,सफेल साय उरांव,राजेन्द्र प्रसाद समेत कई लोगो ने कांग्रेस प्रवेश किया।


विदित हो कि 1 दिन पूर्व ही भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान चिकनीपानी के रामप्रसाद बघेल  रामपुकार सिंह के समक्ष कांग्रेश प्रवेश किया था वही 1 दिन बाद ग्राम जामझोर से दर्जनों लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।


इस दौरान सरपंच जयमती पैंकरा ने कहा कि विधायक श्री रामपुकार सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यो और क्षेत्र के लिए उनके समर्पित भाव से कार्य करना मुझे अधिक प्रभावित किया, इसलिए भाजपा को छोड़ मैने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, आज भारतीय जनता पार्टी से मेरा मोह भंग हो गया है। 


इस मौके पर जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार, जनपद उपाध्यक्ष नाजिर साय निकुंज,कोतबा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष यदु बाज, पूर्व बीडीसी अजय सिंह राजपूत, बीडीसी अनीता खाखा, मुकेश पैकरा जयप्रकाश तिर्की निर्मला राधेश्याम गुप्ता समेत अन्य कांग्रेस जनों ने नव प्रवेशी सदस्यों का पुष्प हार से स्वागत किया।

"
"