प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने छोड़ा पत्र, लिखा- मैं और चार लोगों का करूंगा कत्ल, - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 24 जुलाई 2021

प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने छोड़ा पत्र, लिखा- मैं और चार लोगों का करूंगा कत्ल,




बलरामपुर अर्जुन प्रसाद गुप्ता 

 बलरामपुर-रामानुजगंज। वाड्रफनगर नगर पंचायत के वार्ड 12 स्थित मकान में अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला है. घटना स्थल में महिला की हत्या करने वाले का पत्र भी मिला है, जिसमें हत्यारे ने बाकायदा नाम लिखकर चार और लोगों का कत्ल करने की बात कही है. पुलिस पत्र के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

नगर पंचायत के वार्ड – 12 स्थित मकान बीते तीन-चार दिनों से बंद था. मकान के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. वाड्रफनगर पुलिस जब मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो एक अज्ञात महिला की शव मिला. धारदार हथियार से महिला का गला काटकर अलग कर दिया गया था.

घटनास्थल से आरोपी ने एक पत्र लिखकर छोड़ा है, जिसमें उसने बाकायदा चार लोगों का नाम लिखकर आने वाले दिनों में हत्या करने की बात कही है. घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे चौकी प्रभारी केपी सिंह व वाड्रफनगर एसडीओपी ध्रुवेश जयसवाल ने कहा कि मृतका की शिनाख्त तक कुछ नहीं कहा जा सकता है. आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है.

"
"