जशपुर कांसाबेल। गुरु शिष्य परम्परा में गुरु पूर्णिमा का अलग ही महत्व है इसी को भुनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा कांसाबेल ने गुरुपूर्णिमा पर्व सादगी से मनाया । इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय विष्णु साय जी मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए और कांसाबेल के वरिष्ठ शिक्षको का सम्मानित किया । विष्णु देव साय ने कहा की गुरु का स्थान जीवन पथ पर गुरु की बताई दिशा से ही सफलता प्राप्त होती है। आप जिस क्षेत्र से भी जुड़े हों, उसमें अपने मार्गदर्शक को अपना गुरु मानिए और सदा उसका सम्मान कीजिए।
महर्षि वेदव्यास को प्रणाम करते हुए मैं गुरु-शिष्य परंपरा को पूजनेवाले सभी भारतीयों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देता हूं।
इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता तुलसी कौशिक,सुभाष चन्द्र अग्रवाल ,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष केशव पांडे ,उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार राय,नारायण दास ,महामंत्री सुभाष गुप्ता ,अरविंद स्वर्णकार, कार्यसमिति सदस्य शांतनु गर्ग (काकू) सहित गणमान्य नागरिकों तथा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।


