रायगढ़, 24 मई2021

दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर एसडीएम खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपये वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिनमें तहसील खरसिया के ग्राम-गोरपार के आर्या उर्फ अंशु राठिया की 16 जनवरी 2021 को मृत्यु होने पर उनके चाचा भूषण राठिया को 25 हजार रुपये तथा तहसील घरघोड़ा के ग्राम-बैहामुड़ा के शोभितराम की 22 दिसम्बर 2016 को मृत्यु होने पर उनकी पत्नी उमा राठिया को 25 हजार रुपये वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।