तपकरा और तुमला में अब लिंक कोर्ट लगेगी, क्षेत्र के ग्राम वासियों को अब समय की बचत और परेशानी से मिलेगी निजात । - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 29 मई 2021

तपकरा और तुमला में अब लिंक कोर्ट लगेगी, क्षेत्र के ग्राम वासियों को अब समय की बचत और परेशानी से मिलेगी निजात ।



जशपुरनगर। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत तपकरा और तुमला में अब लिंक कोर्ट लगेगी, क्षेत्र के ग्राम वासियों को अब समय की बचत और परेशानी से निदान मिलेगी जिले के फरसाबहार के तपकरा और तुमला में तहसीलदार और नायब तहसीलदार द्वारा लिंक कोर्ट लगाकर राजस्व संबंधी समस्या सुनी जाएगी । युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सोनी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस और अशोक ताम्रकार जिला महासचिव युवा कांग्रेस ने कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यू डी मिंज को क्षेत्र के ग्रामीणों के तरफ से आवेदन सौंपा था और दूरस्थ ग्रामो की दूरी ब्लाक परिसर से व सही समय में राजस्व प्रकरणों की निराकरण समस्या को देखते हुए लिंक कोर्ट की मांग की गई थी

संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के मांग के अनुसार जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने निर्देश दिए हैं कि फरसाबहार तहसील के तपकरा और तुमला में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के द्वारा लिंक कोर्ट लगाया जाए और राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से किए जाएं साथ ही लोगों की समस्या सुनी जाएं।

कलेक्टर ने बताया कि संसदीय सचिव और विधायक कुनकुरी यू डी मिंज की मांग से आज इसकी अनुमति दी गयी है।

"
"