जशपुर- पत्थलगांव मुख्यालय का ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर का प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला सदस्य श्रीमती आरती सिंह एव अन्य कार्यकर्ताओ ने निरिक्षण कर वहां कोरोना मरीजों के रखने के लिए की गई व्यवस्था से होने का काम किया। इस दौरान ऑक्सीजन एव भाप मशीन समेत पौष्टिक भोजन की उपलब्धता समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीमती आरती सिंह ने केयर सेंटर में कार्यरत स्टाफ नर्स एव स्वास्थ्य विभाग की टीम से मुलाक़ात कर दिन-रात अपनी जान की परवाह किये बिना मरीजो की देखभाल करने पर साधुवाद देते हुवे यहा भर्ती हुवे मरीजो एव स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीजो का भी हाल चाल लिया श्रीमती सिंह ने यहा के मरीजो एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में आप सभी जिस तरह से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है वह हर एक व्यक्ति का मनोबल और हौसला बुलंद करने वाली है। इस मौके पर हरगोविंद अग्रवाल ने यहा से डिस्चार्ज होने पर अपने घर जाते समय सभी मरीजो से मौखिक संवाद कर यहा उपलब्ध सेवाओ की जानकारी ली। इस दौरान श्रीमती आरती सिंह के साथ कुलविन्दर भाटिया, हरगोविंद अग्रवाल, रवि जायसवाल,अंकित शर्मा, रामकिशन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने यहा भर्ती मरीजो का हौसला बढाते हुवे उन्हें आश्वस्त किया की हम सब मिलकर इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे सभी मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर वापिस लौटेंगे ।


