कोरबा युवा गांडा समाज एकता मंच छत्तीसगढ़
' श्री कौशल रामटेके प्रदेश उपाध्यक्ष ने वीडियो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी सविधान की जानकारियाँ "
युवा गांडा समाज एकता मंच के पदाधिकारी श्री कौशल रामटेके जी प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा कल सांय कल उपसचिव एवं सह सचिवो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सविधान के विषय मे वाचन किया गया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग की शुरुआत सविधान की प्रस्तवना पढ़कर किया गया,श्री रामटेके जी ने भारतीय सविधान के अनुच्छेद 15, धर्म ,मूलवंश, जाति, लिंग,जन्मस्थान के आधार पर विभेद प्रतिषेध दुकानों,सार्वजनिक भोजनालय, होटलों,सर्वजिनक मनोरंजन में प्रवेश,तालाब स्नानघाट,सड़क और सार्वजनिक समागम को विस्तार से बताया,अनुच्छेद 16 लोक नियोजन के विषय मे अवसर की समता ,अनुच्छेद 46 अनुसूचित जाति जनजातियों के विकास में सरकारो की भूमिका एवं अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण के क्षेत्र एवं अन्य जानकारी देते हुए 330 से 341 को विस्तार पूर्वक बताया गया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान युवा गांडा समाज एकता मंच छत्तीसगढ़ सर्व श्री रंजीत चौहान जिला रायगढ़ से,अनुज सिंह चौहान बिलासपुर से राकेश गंधर्व कवर्धा से संजू चौहान जिला रायगढ़ से,श्याम चौहान बलौदाबाजार से,नंद कुमार गंधर्व बेमेतरा से दिलीप कुमार गंधर्व जांजगीर चांपा से एवं श्री संजय सूर्यवंशी जी जिला गरियाबंद से मुख्य रूप से उपस्थित थे ।


