छत्तीसगढ़ में 28मई आज 63 हजार 402 सैम्पलों की हुई जांच , प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 4.4 प्रतिशत • प्रदेश में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है ।
आज 28 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 4.4 प्रतिशत है । आज प्रदेश भर में हुए 63 हजार 402 सैंपलों की जांच में से 2840 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
छत्तीसगढ़ के तीन शासकीय जिला अस्पतालों को उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रमाण पत्र बीजापुर अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन एवं नारायणपुर व कवर्धा जिला अस्पतालों को लक्ष्य सर्टिफिकेशन • कोरोना महामारी के संकट काल में भी छत्तीसगढ़ राज्य के 03 शासकीय जिला अस्पतालों बीजापुर , नारायणपुर , कवर्धा को भारत सरकार द्वारा उत्कृष्टता स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया है । • केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बीजापुर के जिला अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण - पत्र ( NQAS - National Quality Assurance Standard ) दिया गया है । • इसी प्रकार जिला अस्पताल नारायणपुर और जिला अस्पताल कवर्धा को प्रसव संबंधी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए लक्ष्य सर्टिफिकेशन प्रमाण - पत्र प्रदान किया गया है । जिला अस्पताल नारायणपुर के मेटरनिटी ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम को 89-89 प्रतिशत एवं जिला अस्पताल कवर्धा के मेटरनिटी ऑपरेशन थियेटर को 89 प्रतिशत व लेबर रूम को 87 प्रतिशत अंक मिले हैं । प्रमाण - पत्र प्रदान करने के पूर्व भारत सरकार की विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पतालों की ओपीडी , आई.पी.डी , प्रसव कक्ष , राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और जनरल एडमिन व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रमाण - पत्र जारी किए जाते हैं । छ.ग. राज्य में कोरोना के इलाज हेतु उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी लिंक https://gorthealth.eg.gov.in/ के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है ।




