जशपुर जिलों में 26 एवं 27 मई को भारी वर्षा - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 25 मई 2021

जशपुर जिलों में 26 एवं 27 मई को भारी वर्षा

 


जशपुर  जिला यास का असर जशपुर एवं इससे लगे जिलों में 26 एवं 27 मई को भारी वर्षा 

कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर में पदस्थ कृषि मौसम विशेषज्ञ एस. के. भूआर्य द्वारा जानकारी दी गई है की ’यास’ चक्रवाती तुफान से जिले एवं इससे लगे जिलों में भारी वर्षा की संभावना है ऐसी परिस्थिति में खेतों में कार्य करने से बचे गरज चमक वाले मौसम में पानी एवं उंचे पेड़ों से दूर रहें । 

कृषि विशेषज्ञ सलाह

मध्यम से भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थानों में रखें, परिपक्व फलों की कटाई या तुड़ाई करें खेतों में पानी जमाव की स्थिति से बचने के लिए खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करें एवं किसी भी प्रकार की खाद एवं कृषि रासायनों के उपयोग से बचें । मुर्गियों एवं पशुओं को शेड में रखें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। एस्बेस्टस शीट उड़ने से बचाने के लिए भारी वस्तुओं को शीट के उपर दिवाल अथवा बीम के पास रखें।



"
"