कोरिया में गेहूं की फसल को सिंचाई एवं मकान निर्माण करने का सिंचाई पानी के लिए गड्ढा खोदा कर कुआं निर्माण अधूरा,, एक बच्ची कुएं में गिरने से डूबकर मृत्यु हो गई,
जानकारी मिलने के अनुसार थाना क्षेत्र जनकपुर के ग्राम हरचोका निवासी भगवान सिंह गोंड़ की 13 वर्षीय पुत्री कु. पार्वती मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे कुंआनुमा गड्ढे मे भरा पानी को मकान निर्माण के लिए लेने गयी थी। पानी निकालते समय पार्वती फिसलकर गड्ढे में गिरकर डूब गयी, पानी लाने मे देरी होने पर व आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं देने पर परिजन कुंआनुमा गड्ढा मे जाकर देखे तो पार्वती पानी मे डूब रही थी। परिजनों ने तुरंत गड्ढे के पानी से पार्वती को बाहर निकालकर उसके पेट को दबाकर पानी निकाले और स्थानीय स्तर पर बचाने का भरसक प्रयास किए पर नहीं बचा सके कुछ समय पश्चात पार्वती की मौत हो गई 13 वर्षीय कु. पार्वती के पिता भगवान सिंह जाति गोड़ निवासी ग्राम हरचोका ने पुलिस थाना जनकपुर में उपस्थित होकर घटित घटना की जानकारी दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा व पीएम करा अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनो को सौंपकर विवेचना कर रही है।

