रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा-कोसमन्दा निवासी जय माँ दुर्गे सेवा संस्थान के अध्यक्ष व बाल समाज रासलीला मण्डली के सदस्य समाज सेवी हरीश राठौर ने 19 बार रक्तदान किया है। प्रारम्भ से इनकी रुचि समाज सेवा की ओर हमेशा से ही रहा है। इनकी ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव रेयर ग्रुप है आधी रात को भी जब इन्हें फोन के माध्यम से ब्लड जरूरत की जानकारी होती है हमेशा ब्लड देने के लिये पहुँच पड़ते है।
स्वयं नेत्र दानी बड़े पिताजी देहदानी
गायत्री परिवार से ताल्लुक रखने वाले परिवार से है इनके बड़े पिताजी श्री मलयज राम राठौर जी पूर्व में ही दहन की घोषणा कर चुके। उनके इस कदम से प्रभावित होकर मि.हरीश राठौर ने भी नेत्र दान करने की घोषणा कर चुके है व रक्तदाता कांति समूह से जुड़ कर अपने कार्य को अंजाम दे रहे है।


