पत्थलगांव विकासखण्ड के बनगांव, बुलडेगा एवं राजाआमा नवीन धान खरीदी केन्द्र सुरंगपानी...किसान हुए परेशान....20 से 25 लोग पहुंचे कलेक्टर कार्यालय - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 19 नवंबर 2022

पत्थलगांव विकासखण्ड के बनगांव, बुलडेगा एवं राजाआमा नवीन धान खरीदी केन्द्र सुरंगपानी...किसान हुए परेशान....20 से 25 लोग पहुंचे कलेक्टर कार्यालय




जशपुर जिले के पत्थलगांव विकास खण्ड में नव निर्मित धान खरीदी केन्द्र से ग्राम बनगांव के बुलडेगा एवं राजाआमा को मुक्त कर पूर्व धान खरीदी केन्द्र कोतबा में रखा गया था जिसको लेकर ग्राम पंचायत के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ग्रामीण लोगों का मांग है की ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच है हमारे ग्राम पंचायत का धान पूर्व में धान खरीदी केन्द्र कोतबा था । जिसे वर्तमान में नवीन धान खरीदी केन्द्र सुरंगपानी में जोड़ दिया गया है कि ग्राम पंचायत बनगांव के , बुलडेगा एवं राजाआमा के किसानों को आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित कोतबा से 8 से 10 कि ० मी ० की दूरी है , जबकि नवीन धान उपार्जन केन्द्र सुरंगपानी की दूरी 12 से 13 कि ० मी ० है और 5 कि ० मी ० रेचुआ घाट भी है , जिसके कारण ग्राम पंचायत बनगांव के , बुलडेगा एवं राजाआमा के किसानों को धान विक्रय हेतु बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा । इसलिए उपरोक्त तीनों पंचायतों के किसानों को कोतबा धान उपार्जन केन्द्र में ही यथावत रखने के लिए ।

 ग्रामीण लोगों का कहना है, हमारे विशेष रूप से निवेदन है कि सुरंगपानी को नवीन धान खरीदी केन्द्र नियमित करने से पूर्व हमारे ग्राम पंचायत से कोई सहमति भी नहीं लिया गया है और मनमाने तरीके से हम लोगों के ग्राम पंचायत को सुरंगपानी धान खरीदी केन्द्र से जोड़ दिया गया । सुरंगपानी धान खरीदी केन्द्र में ग्राम पंचायत के किसान अपना धान उपज को बेच ही नहीं पाएंगे और उन्हें अत्यन्त आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा ।  

 ग्राम पंचायत बनगांव के , बुलडेगा एवं राजाआमा के किसानों को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतबा में यथावत रखने ने की जानकारी देते हुए जशपुर जिला कलेक्टर रवि मित्तल को ज्ञापन सौंपा हैं।

  कलेक्टर रवि मित्तल द्वारा तीनों पंचायत के किसानों को कहा है  कि धान खरीदी केंद्र कोतबा में जोड़ दिया जाएगा,  कलेक्टर आश्वासन सुनकर किसान खुश हुए।


"
"