जशपुर 07 जनवरी 2022
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण करने एवं इस फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कुनकुरी विकासखंड के बनकोम्बो में दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव प्रकरण पाए जाने पर उक्त क्षेत्र के निर्धारित परिधि 07 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिसमें उत्तर दिशा में वीरेंद्र यादव के मकान तक, दक्षिण दिशा में सामुदायिक भवन तक, पूर्व दिशा में रामा यादव के मकान तक, पश्चिम दिशा में करोना यादव के मकान तक के संपूर्ण परिसर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।