जांजगीर चाम्पा---पेड़ लगाना काम महान,एक पेड़ दस पुत्र समान सुर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत समय समय पर अनेक विषयों पर अभियान के चलाते रहते हैं इसी कड़ी में वर्तमान में वृक्षारोपण महाअभियान व जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

जांजगीर चाम्पा---पेड़ लगाना काम महान,एक पेड़ दस पुत्र समान सुर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत समय समय पर अनेक विषयों पर अभियान के चलाते रहते हैं इसी कड़ी में वर्तमान में वृक्षारोपण महाअभियान व जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है



रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव


 जांजगीर चाम्पा---पेड़ लगाना काम महान,एक पेड़ दस पुत्र समान सुर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत समय समय पर अनेक विषयों पर अभियान के चलाते रहते हैं इसी कड़ी में वर्तमान में वृक्षारोपण महाअभियान व जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है जो भारत के 18 राज्यो के 600 कार्ययुक्त गाँव में चल रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ प्रांत के कबीरधाम, रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा राजनांदगांव क्षेत्र के कार्ययुक्त गांव बम्हनी में सूर्या यूथ क्लब के युवाओं के साथ *जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के ऊपर गोष्टी व संकल्प* की गई जिसमें कीर्तन लाल यादव उपसरपंच, शत्रुहन कश्यप डिप्टी जोन प्रमुख सूर्या फाउंडेशन, सनत टंडन सूर्या फाउंडेशन क्षेत्र प्रमुख, राजेन्द कुशवाहा आदर्श गांव प्रमुख, के साथ कोमेश मानिकपुरी कोटवार, और युवा साथी उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा माँ भारती की पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया अतिथि स्वागत के बाद अतिथि उद्बोधन में सनत टंडन ने  बताया कि सभी युवासाथी अपने-अपने घर व बाड़ी में इस वर्ष 5-5 फलदार,छायादार व औषधीय पौधें जरूर लगाएं जिससे हमे शुद्व वातावरण के साथ घर मे शुद्व फल खाने को मिलेगा और बाजार ले जाकर अपना आय भी ले सकते हैं जैसे-नीबू,आम,कटहल,मुनगा, अमरुद,जामुन,केला,पपीता आदि औषधीय पौधे से अपना स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं । जल संरक्षण को लेकर के शत्रुहन  जी, द्वारा युवाओं को जल संरक्षण करने के लिए संकल्प कराया गया और जल है तो कल है  इस लिए जितना ज्यादा हो बारिस की पानी को जमीन में पहुचाना होगा तभी जमीन का जल स्तर बढ़ेगा और हमे जल की संकट से बच सकते हैं । 

     वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में शासकीय नर्सरी वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराने में विशेष सहयोग मिल रहा है।

वही सार्वजनिक तालाब किनारे वृक्षारोपण किय जिसमे महेन्द्र यादव,भूषण कुमार, रूपेश दास मानिकपुरी,अश्वन कुमार, चंदन साहू, हुमन यादव, मुकेश साहू, ललित यादव, दीना कंवर, राजेंद्र कंवर,परमानंद आदि युवा साथी उपस्थित रहे और पौधें का देख रेख का जिम्मेदारी लिए।

"
"