कोसमन्दा में बाल विकास विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

कोसमन्दा में बाल विकास विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन

 


रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा--महिला बाल विकास विभाग बलौदा द्वारा ग्राम पंचायत कोसमन्दा में महिला सशक्तिकरण जागृति शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजन में अन्न प्राशन,गोदभराई, कुर्सी दौड़ किशोरी बालिका व कुर्सी दौड़ ग्रामीण महिलाओं का रखा गया।कार्यक्रम के प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पटल पर दिप प्रज्वलित कर किया गया। बालिकाओ के कुर्सी दौड़ में अमरीका कश्यप, मुश्कान व नीतू राठौर ने जीत हासिल किया तो महिलाओं की कुर्सी दौड़ में कुमारी बाई कौशिक,गीता देवार व सावित्री यादव ने जीत हासिल किया। 


वही अन्न प्रासन में देविका पिता लोकनाथ पटेल,राधिका पिता देवनारायण कौशिक व नव्या पिता हेमंत यादव का किया गया गोद भराई में भारती पति अश्वनी कश्यप, खुशबू पति राजेश राठौर व आरती पति विजेंद्र साहू का किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से संजय रत्नाकर जनपद सदस्य बलौदा,रथ बाई राठौर, सुरेश यादव व सरोज तिवारी आंगन बॉडी सुपरवाइजर उपस्थित थे। संजय रत्नाकर ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुवे सरकार विभिन्न योजनावों के बारे में जानकारी दी ,रथ बाई राठौर ने भी महिलाओं को सम्बोधित किया।इस कार्यक्रम में दसो सेक्टरों के सभी आंगनबाड़ी सदस्य व कार्यकर्ता व  सभी मितानिन उपस्थित रहे।

"
"