जशपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही....कलेक्टर ने रेत माफियों पर सख्ती से लगाम लगाने के दिए निर्देश....तीन ट्रेक्टर को जप्त किया है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 29 जनवरी 2022

जशपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही....कलेक्टर ने रेत माफियों पर सख्ती से लगाम लगाने के दिए निर्देश....तीन ट्रेक्टर को जप्त किया है

 


जशपुर खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रेक्टर एवं एक ईट के ट्रेक्टर को जप्त किया है

जशपुरनगर 29 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण, पर नियंत्रण के लिए संघन कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, जिला खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को रेत के अवैध परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिजों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकासखंड के भुड़केला और मनोरा विकासखंड के केसरा में खनिज विभाग द्वारा रेत के अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रेक्टर एवं ईट के एक ट्रेक्टर को जप्त कर थाना जशपुर में रखा गया है।  अधिकारियों ने बताया कि निरंतर आगे भी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को रेत माफियों पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए है।

"
"