लैलूंगा थाना क्षेत्र से पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने की एक बड़ी वारदात निकलकर सामने आई है। सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

लैलूंगा थाना क्षेत्र से पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने की एक बड़ी वारदात निकलकर सामने आई है। सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची



 लैलूंगा थाना क्षेत्र से पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने की एक बड़ी वारदात निकलकर सामने आई है। सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12:00 से 1:00 के बीच यह जघन्य अपराध को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अंजाम दिया गया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर चोरी के फिराक में घर के अंदर घुसे हुए थे जिनकी पहचान ना हो जाए इसलिए आरोपियों के द्वारा घर में सो रहे दंपती की हत्या कर देने की बात सामने आ रही है।


बताया जा रहा है कि मृतक मदन मित्तल व उसकी पत्नी मंजू मित्तल घर के नीचे फ्लोर पर सोते थे उसी जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को किसने अंजाम दिया यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी हुई है।


फिलहाल रायगढ़ से डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पंहुच रही है।नगर के बीच इस बड़ी वारदात के बाद  मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं वहीँ पुरा लैलूंगा नगर बंद कर दिया गया है।

"
"